CG BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग ने खनिज निरीक्षक (वेतन मैट्रिक्स लेवल-7) पद पर चयनित 32 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों में परिवीक्षा अवधि के लिए पदस्थ किया गया है।
CG BREAKING: यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर की गई है। आयोग ने 32 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करते हुए 15 अक्टूबर 2025 को परिणाम घोषित किया था।
CG BREAKING: प्रवीण्य सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को अब विभाग द्वारा अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग ने संबंधित आदेश जारी करते हुए सभी को निर्धारित शर्तों के साथ कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
CG BREAKING: देखें पूरी सूची –













