Friday, August 21, 2026
Home Entertainment Rajpal Yadav Released Tihar Jail : राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा;...

Rajpal Yadav Released Tihar Jail : राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा; बोले- “10 साल से कोर्ट के हर आदेश का पालन किया, समर्थकों का प्यार ही मेरी ताकत”

Rajpal Yadav Released Tihar Jail : नई दिल्ली : चेक बाउंस के एक पुराने मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत मंजूर किए जाने के बाद मंगलवार शाम राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। जेल के बाहर उनके वकीलों और कुछ समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

“2027 में पूरे होंगे 30 साल”

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “मुझे 2027 में बॉलीवुड में 30 साल पूरे हो जाएंगे। भारतीय सिनेमा का प्रत्येक बच्चा और बुजुर्ग मेरे कलेजे का टुकड़ा है और वे हमेशा मेरे साथ रहे हैं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।”

न्यायपालिका पर जताया भरोसा

अपने कानूनी विवाद पर बात करते हुए अभिनेता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने कहा, “पिछले 10 सालों में कोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिया है, मैं वहां-वहां हाजिर हुआ हूं। कानूनी बारीकियों पर मेरे वकील साहब जानकारी देंगे, लेकिन मैं इतना कह सकता हूं कि मुझ पर यदि कोई आरोप है तो मैं कोर्ट के सामने आने के लिए हमेशा तैयार हूं।”

सोशल मीडिया समर्थकों का आभार

राजपाल यादव ने अपने उन समर्थकों का भी जिक्र किया जो इंटरनेट से दूर हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर नहीं हैं, वे भी मेरे उतने ही बड़े समर्थक हैं। अभिनेता ने कहा कि वे न्याय की प्रक्रिया में पूरा विश्वास रखते हैं और हमेशा कानून के दायरे में रहकर काम करेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here