Jaya Chemicals Mohndi Fire News : राजनांदगांव में भीषण अग्निकांड: मोंहदी की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Jaya Chemicals Mohndi Fire News : राजनांदगांव (16 फरवरी 2026): जिले के घुमका थाना क्षेत्र अंतर्गत मोंहदी में स्थित ‘जया केमिकल्स’ कारखाने में आज सुबह भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में अत्यधिक ज्वलनशील केमिकल होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह है कि उसकी लपटें और काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा है।

बाल-बाल बचे कर्मचारी

जानकारी के अनुसार, जब आग लगी तब फैक्ट्री में कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। लपटें उठती देख सभी कर्मचारी तुरंत सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, फैक्ट्री के भीतर रखा कच्चा माल, मशीनें और तैयार केमिकल जलकर राख हो गए हैं, जिससे संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

तीन जिलों से बुलाई गईं दमकलें

आग की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने राजनांदगांव, दुर्ग और खैरागढ़ से दमकल की 5 गाड़ियों को मौके पर बुलाया है। घुमका थाना प्रभारी विजय मिश्रा अपनी टीम और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। केमिकल की मौजूदगी के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आग का कारण अभी अज्ञात

पुलिस और दमकल विभाग का प्राथमिक ध्यान फिलहाल आग को पूरी तरह बुझाने और उसे आसपास फैलने से रोकने पर है। थाना प्रभारी विजय मिश्रा ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का वास्तविक आकलन और जांच शुरू की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories