Thursday, September 24, 2026
Home International वृंदावन में बंदर बना हीरा चोर, श्रद्धालु से 20 लाख की ज्वेलरी...

वृंदावन में बंदर बना हीरा चोर, श्रद्धालु से 20 लाख की ज्वेलरी छीनकर भागा

वृंदावन में बंदर बना हीरा चोर, श्रद्धालु से 20 लाख की ज्वेलरी छीनकर भागा
वृंदावन में बंदर बना हीरा चोर, श्रद्धालु से 20 लाख की ज्वेलरी छीनकर भागा

वृंदावन: वृंदावन में शरारती बंदरों की हरकतें लगातार श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना में, एक बंदर ने एक श्रद्धालु से 20 लाख रुपये की हीरे की ज्वेलरी से भरा बैग झपट लिया और मंदिर परिसर के बाहर भाग गया। इस घटना से हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे।

जानकारी के अनुसार, कोलकाता से आए श्रद्धालु अभिषेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। जैसे ही वे मंदिर के बाहर पहुंचे, अचानक एक बंदर ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और तेजी से भाग गया। बैग में हीरे की कीमती ज्वेलरी रखी हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई।

अभिषेक अग्रवाल ने तुरंत शोर मचाया और बंदर को फ्रूटी का लालच देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन बंदर भागता रहा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बैग को बरामद कर अभिषेक को सुरक्षित रूप से सौंप दिया।

इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जाहिर की है। कई लोगों ने बताया कि बंदर अक्सर मोबाइल फोन, चश्मा, प्रसाद और खाने-पीने की चीजें भी छीन लेते हैं। अब मांग उठ रही है कि मंदिर प्रशासन बंदरों की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here