Sunday, August 23, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal M.P News : भोपाल में वैलेंटाइन डे का विरोध, बजरंग दल कार्यकर्ताओं...

M.P News : भोपाल में वैलेंटाइन डे का विरोध, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल में वैलेंटाइन डे के मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कई प्रमुख पार्कों के बाहर कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ तैनात दिखाई दिए। संगठन का कहना है कि वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के खिलाफ है तथा सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता को बढ़ावा देता है।

जोड़ों को चेतावनी, सख्त बयानबाजी

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि पार्कों में घूमते जोड़े मिलने पर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। हालांकि इस तरह के बयानों ने शहर में माहौल को संवेदनशील बना दिया है। चिनार पार्क के बाहर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर नारेबाजी करते नजर आए।

प्रशासन अलर्ट, पुलिस निगरानी बढ़ी

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस बल को प्रमुख पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Read More : M.P News : एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे 2025 में इंदौर एयरपोर्ट ने मारी बाजी, देश में तीसरे स्थान पर

संस्कृति बनाम आधुनिकता की बहस फिर तेज

हर साल की तरह इस बार भी वैलेंटाइन डे को लेकर विरोध और समर्थन की आवाजें सामने आई हैं। एक ओर युवा इसे प्रेम और अभिव्यक्ति का दिन मानते हैं, वहीं कुछ संगठन इसे सांस्कृतिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हैं। ऐसे में राजधानी भोपाल में यह मुद्दा फिर चर्चा का विषय बन गया है।

बाइट — राकेश प्रजापति, बजरंग दल कार्यकर्ता

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here