CG NEWS : भिलाई में घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, पिता और दो बेटियां गंभीर घायल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : दुर्ग। भिलाई के सेक्टर-8 क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने दीवार फांदकर घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार रॉड से किए गए इस हमले में घर के मुखिया और उनकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बीच-बचाव में मां का हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

CG NEWS : प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार रात में घर पर भोजन कर रहा था, तभी आरोपी युवक दीवार पार कर अंदर घुस आया और अचानक हमला शुरू कर दिया। हमले में पिता और उनकी दोनों बेटियां, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरी सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताई जा रही हैं, गंभीर रूप से घायल हो गईं। बचाव के दौरान मां ने साहस दिखाते हुए हमलावर से हथियार छीनने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया।

CG NEWS : शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

CG NEWS : पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *