रोजाना एक केला खाने से आपको होंगे चौंकाने वाले फायदे, स्वास्थ्य रहे हमेशा मजबूत, डॉक्टर से रखे दूर

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आपने अक्सर सुना होगा “रोज एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहता है,” लेकिन स्वास्थ्य के लिए केला भी उतना ही फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना एक केला खाने से पेट, हृदय और गट हेल्थ बेहतर रहती है। इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ-साथ सूजन और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

पोषण से भरपूर फलों का राजा

नोएडा के शारदा हॉस्पिटल के प्रोफेसर डॉ. भुमेश त्यागी के मुताबिक, एक केला लगभग 105 कैलोरी, 88.4 ग्राम पानी, 1.29 ग्राम प्रोटीन, 26.9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 14.4 ग्राम चीनी और 3.07 ग्राम फाइबर प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन B6, विटामिन C और पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार हैं।

Read More : T20 World Cup : टीम इंडिया से इन 3 प्लेयर्स की हो सकती है छुट्टी! आने वाले मैच के Playing 11 में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

गट और पेट की सेहत के लिए लाभकारी

केले में रेजिस्टेंस स्टार्च और प्रीबायोटिक फाइबर पाया जाता है, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देते हैं। इससे पेट की परत मजबूत रहती है, सूजन कम होती है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। कई रिसर्च से पता चलता है कि कच्चे केले में अल्सर रोधी गुण भी मौजूद हैं।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है

केले में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रक्तचाप को संतुलित रखने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। भूख लगने पर स्नैक्स के रूप में केला खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।

नाश्ते और स्नैक्स के लिए आदर्श

केला स्वाद में मीठा और खाने में आसान है। रोजाना इसे नाश्ते या बीच-बीच में स्नैक्स के रूप में शामिल किया जा सकता है। इससे ऊर्जा, पाचन, हृदय और गट हेल्थ बेहतर रहती है।

रोजाना एक केला खाने से न केवल पेट और आंतें स्वस्थ रहती हैं, बल्कि यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने, ऊर्जा बढ़ाने और गट हेल्थ सुधारने में भी मदद करता है। इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *