निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देश के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अर्जुन की शादी 5 मार्च 2026 को सानिया चंडोक से मुंबई में होगी। दोनों लंबे समय से अच्छे दोस्त रहे हैं और कई मौकों पर साथ देखे गए हैं।
शादी को लेकर खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी सहित कई प्रमुख हस्तियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है।
Read More : T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को झटका! स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती
कौन हैं सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक एक प्रतिष्ठित व्यावसायिक परिवार से संबंध रखती हैं। वे ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति रवि घई की पोती हैं।उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी की और वर्तमान में मुंबई में “मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी” नाम से पेट केयर बिजनेस संचालित करती हैं, जिसके शहर में दो आउटलेट हैं। सानिया पेशे से क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं।
कैसे शुरू हुई अर्जुन-सानिया की कहानी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई। सानिया लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थीं।धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई और अब यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया है।
IPL 2026 में नई टीम के साथ उतरेंगे अर्जुन
शादी के साथ-साथ अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर में भी नया मोड़ आया है।
वे IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वे कई सीजन तक मुंबई टीम का हिस्सा रहे हैं। अर्जुन ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 2020-21 में की थी।













