HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ : SIR के तहत कटे 27 लाख नाम, जुड़वाने पहुंचे सिर्फ...

छत्तीसगढ़ : SIR के तहत कटे 27 लाख नाम, जुड़वाने पहुंचे सिर्फ 2.75 लाख आवेदन

Date:

Related stories

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में भव्य प्रभात आरती, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध...

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। निर्वाचन आयोग द्वारा 21 फरवरी को जारी की जाने वाली अंतिम मतदाता सूची में प्रदेश के 19 लाख से अधिक मतदाता कम होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जिन लोगों के नाम शिफ्टिंग, त्रुटि या SIR फॉर्म नहीं भरने के कारण हटे, उनमें से अधिकांश ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन ही नहीं किया।

ड्राफ्ट रोल के बाद 27 लाख से ज्यादा नाम कटे

SIR के ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के बाद राज्य में करीब 27.34 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। हालांकि, इनमें से केवल 2.75 लाख लोगों ने ही दोबारा नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। यह संख्या कुल कटे हुए नामों का लगभग 10 प्रतिशत ही है, जो कम जागरूकता या प्रक्रिया में भागीदारी की कमी को दर्शाती है।

Read More : Khairagarh Forest News: बैताल रानी घाटी में दिखा ‘इंडियन गौर’, जैव विविधता पर बढ़ी उम्मीद

पहले 2.12 करोड़ थे मतदाता

SIR प्रक्रिया से पहले छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 2.12 करोड़ से अधिक थी। प्रारंभिक प्रकाशन (23 दिसंबर) के बाद लगभग 13 प्रतिशत नाम सूची से हट गए। अब अंतिम सूची में यह संख्या घटकर करीब 1.90 करोड़ रहने का अनुमान है।

किन कारणों से कटे लाखों नाम?

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता नाम हटने के प्रमुख कारण इस प्रकार हैं:

  • 6.42 लाख नाम मृत्यु के कारण हटे

  • 19.13 लाख नाम शिफ्टिंग या अन्य कारणों से कटे

  • 1.79 लाख नाम डबल एंट्री (दोहरा नाम) के कारण हटाए गए

  • कुछ नाम तकनीकी त्रुटियों या उपनाम संबंधी गलतियों के कारण भी हटे, जिन्हें AI आधारित जांच में चिन्हित किया गया

अंतिम सूची पर टिकी नजरें

अब सभी की निगाहें 21 फरवरी को जारी होने वाली अंतिम मतदाता सूची पर टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मतदाता संख्या में यह गिरावट भविष्य की चुनावी रणनीति और मतदान प्रतिशत को भी प्रभावित कर सकती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here