Monday, March 30, 2026
35.1 C
Raipur

M.P News : भोपाल VIP रोड पर रसूखदारों का हुड़दंग, बीच सड़क रोककर किया खतरनाक स्टंट

भोपाल: राजधानी भोपाल के VIP रोड और एयरपोर्ट रोड पर कुछ कार सवार युवकों द्वारा किए गए हुड़दंग और खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि कई गाड़ियां बीच सड़क पर रोककर युवकों ने जमकर उत्पात मचाया और ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी की।

 बीच सड़क पर कब्जे जैसा माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों ने अपनी गाड़ियों को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कर दिया, जिससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। कुछ देर के लिए सड़क पर ऐसा माहौल बन गया मानो रास्ता आम जनता के लिए बंद कर दिया गया हो। इस दौरान राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 जानलेवा स्टंट से बढ़ा हादसे का खतरा

वायरल वीडियो में गाड़ियां तेज रफ्तार में लहराती दिखाई दे रही हैं, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी रही। बताया जा रहा है कि युवकों ने हवा में रसूख दिखाने के लिए यह खतरनाक प्रदर्शन किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपनी और दूसरों की जान की परवाह नहीं की।

Read More : M.P News : 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले दिन भोपाल में 7 छात्र नकल करते पकड़े गए, व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

 सोशल मीडिया पर वायरल, कार्रवाई की मांग

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में कड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और VIP रोड पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

राजधानी की प्रमुख सड़कों पर इस तरह का हुड़दंग कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुरक्षा दोनों के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस क्या कदम उठाती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories