Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Social Media Trap Rewa : फेसबुक की दोस्ती का दर्दनाक अंत: प्रेम...

Social Media Trap Rewa : फेसबुक की दोस्ती का दर्दनाक अंत: प्रेम जाल में फंसी किशोरी ने मृत नवजात को दिया जन्म

Social Media Trap Rewa : रीवा (10 फरवरी 2026): फेसबुक के जरिए हुई जान-पहचान और फिर प्रेम जाल में फंसकर सामाजिक मर्यादाएं लांघने का एक संवेदनशील मामला रीवा में सामने आया है। एक किशोरी ने गांधी स्मारक चिकित्सालय (GMH) में मृत नवजात को जन्म दिया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अपचारी बालक के विरुद्ध रायपुर कर्चुलियान थाने में मामला दर्ज किया है।

फेसबुक से शुरू हुआ था संपर्क

जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। कम उम्र और लोक-लाज के डर से किशोरी ने कई महीनों तक इस बात को अपने परिजनों से छिपाए रखा।

शारीरिक बदलाव देख परिजनों को हुआ शक

करीब चार-पांच महीने बीतने के बाद जब किशोरी के शरीर में बदलाव दिखने लगे, तो परिजनों ने कड़ाई से पूछताछ की। तब पीड़िता ने आपबीती सुनाई। परिजनों ने पहले मामले को सामाजिक डर से दबाने की कोशिश की, लेकिन प्रसव पीड़ा शुरू होने पर उन्हें किशोरी को लेकर गांधी स्मारक चिकित्सालय आना पड़ा। यहाँ किशोरी ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया।

पुलिस की सक्रियता और मामला दर्ज

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर महिला पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचीं और पीड़िता के बयान दर्ज किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रायपुर कर्चुलियान थाने में आरोपी अपचारी बालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रशासन का पक्ष

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर उदित मिश्रा ने बताया:

“यह मामला बेहद संवेदनशील है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी (जो कि एक अपचारी बालक है) के विरुद्ध रायपुर कर्चुलियान थाने में सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here