CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का महाआयोजन: 6 हजार से ज्यादा जोड़े बंधे विवाह सूत्र में, सरेंडर नक्सलियों की शादी और बस हादसा भी चर्चा में

0
129
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रदेशभर में 6,412 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधे। अलग-अलग जिलों में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादियां संपन्न हुईं। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1316 जोड़ों का विवाह कराया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस आयोजन से प्रदेश के अन्य जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

CG NEWS : गरियाबंद जिले में इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम की खास बात यह रही कि 4 सरेंडर नक्सलियों ने भी सात फेरे लिए। वहीं, मनेंद्रगढ़ में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 17 जोड़े घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई और सभी घायलों का उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

CG NEWS : इसी अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की भी शुरुआत की। अभियान के पहले चरण में 6 माह से 52 माह तक के करीब 40 हजार कुपोषित बच्चों को शामिल किया जाएगा। इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से होगी, जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिले शामिल हैं।

CG NEWS : गरियाबंद जिले में मुख्य मेला मंच पर 283 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इस आयोजन में 25 समर्पित नक्सली भी शामिल हुए, जिनमें से 4 ने विवाह किया। कार्यक्रम में धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

CG NEWS : मनेंद्रगढ़ में जनकपुर से खड़गवां चनवारीमांड जा रही बस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान रास्ते में गड्ढे में फंस गई। बस में कुल 54 यात्री सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया।

CG NEWS : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों के जोड़े भी ऑनलाइन माध्यम से इस आयोजन से जुड़े। योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी, जबकि 15 हजार रुपये विवाह आयोजन और उपहार सामग्री पर खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत राज्यभर में हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और बैगा समुदाय के जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

CG NEWS : बिलासपुर में स्वर्गीय बीआर यादव बहतराई स्टेडियम में 175 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। सभी शादियां हिंदू रीति-रिवाज से हुईं। एक हवन कुंड में चार जोड़ों ने एक साथ आहुति देकर नए जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here