इंदौर : शराब के नशे में मंदिर की दीवार पर कर दी पेशाब, Video वायरल, 3 आरोपी हिरासत में

इंदौर: शहर के मोती तबेला क्षेत्र स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में कथित रूप से नशे की हालत में दीवार पर पेशाब करने की घटना सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में आक्रोश फैल गया और मामले की सूचना बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को दी गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है। घटना का वीडियो और गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थीं, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों के नाम राजा दुबे, कमल अहिरवार और अर्पित चौहान बताए जा रहे हैं।

नशे की हालत में हरकत से फैला आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल की गरिमा भंग करने वाली इस घटना से क्षेत्र में रोष का माहौल बन गया। रहवासियों ने तुरंत सामाजिक संगठनों को सूचना दी, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

Read More : इंदौर में बारात के आगे थमी एम्बुलेंस! VIP रोड पर जाम से मरीज की जान पर बनी आफत

शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विहिप नेता तन्नू शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों पर नशे में उत्पात करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories