Indore News: इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रॉपर्टी कारोबारी से कथित ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। अन्नपूर्णा पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। कारोबारी की पत्नी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि महिला अब तक करीब 80 लाख रुपये वसूल चुकी है और अब एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग कर रही थी। पैसे नहीं देने पर कारोबारी को बदनाम करने और उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देने का भी आरोप है।
सेरोगेसी से शुरू हुआ विवाद, बच्चों की कस्टडी पर भी टकराव
शिकायत के अनुसार, मामले की शुरुआत सेरोगेसी से जुड़े विवाद से हुई थी। दंपति का आरोप है कि बच्चों की कस्टडी को लेकर भी विवाद हुआ और महिला ने बेटी व बेटे को उन्हें सौंपने से इनकार कर दिया था। इसके अलावा, कारोबारी की आपत्तिजनक तस्वीरें हटाने के नाम पर भी पैसे मांगने का आरोप लगाया गया है।
Indore News: 2019 में दर्ज हुआ था दुष्कर्म का मामला
Indore News: जानकारी के मुताबिक, कारोबारी के खिलाफ वर्ष 2019 में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था, जिसका बाद में समझौता हो गया था। पुलिस की जांच में अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है। अन्नपूर्णा पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ब्लैकमेलिंग, कथित वसूली और धमकी से जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।