Thursday, May 14, 2026
38.1 C
Raipur

बड़वानी हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक-पिकअप टक्कर में 3 की मौत, 6 घायल

बड़वानी : जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। ग्राम बरूफाटक और ठीकरी के बीच घोलनीया फाटे के पास बाइक और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घर लौटते मजदूर हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में करीब सात लोग सवार थे, जो राजपुर क्षेत्र से काम खत्म कर रसगांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोलनीया फाटे के पास अचानक सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला पहिया टूटकर दूर जा गिरा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

तीन लोगों की मौके पर मौत

हादसे में बाइक सवार दो युवकों और पिकअप में सवार एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक मदद के लिए पहुंचे और घायलों को तुरंत ठीकरी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

Read More : रीवा : सुंदर नगर में आधी रात भीषण आग,परिवार ने छत से कूदकर बचाई जान, रूम हीटर बना हादसे की वजह

स्वास्थ्य केंद्र में पसरा मातम

घटना की खबर मिलते ही परिजन बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। देर रात तक अस्पताल परिसर में रोने-बिलखने का माहौल बना रहा। घायलों का इलाज जारी है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतकों की शिनाख्त और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और अचानक सामने आना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर सुरक्षा और सावधानी की जरूरत को रेखांकित करता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Petrol Crisis: Raipur में Petrol के लिए लंबी कतारें, कई पेट्रोल पंप सूखे, देखिए राजधानी का नजारा...

Petrol Crisis: Raipur में Petrol के लिए लंबी कतारें, कई पेट्रोल पंप सूखे, देखिए राजधानी का नजारा...

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories