आज हो रही ‘परीक्षा पे चर्चा’, PM मोदी विद्यार्थियों से कर रहे सीधा संवाद

नई दिल्ली/भोपाल:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 फरवरी को आयोजित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के जरिए देशभर के विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। नई दिल्ली से सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के दबाव से मुक्त कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से परीक्षा पर चर्चा के दौरान बताया कि कैसे परीक्षा का तनाव कम किया जा सकता है। इस दौरान पीएम ने छात्रों को गुरु मंत्र भी दिया।

भोपाल में राज्य स्तरीय आयोजन

मध्य प्रदेश का मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। यहां विद्यार्थी, अभिभावक, वरिष्ठ अधिकारी और विशिष्ट अतिथि लाइव प्रसारण के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम देखेंगे।

परीक्षा तनाव दूर करने पर रहेगा फोकस

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें तनावमुक्त तैयारी, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह देंगे। वर्ष 2018 में शुरू हुआ यह संवाद कार्यक्रम लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है और इस बार इसका नौवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।

लाखों लोगों ने कराया पंजीयन

राज्य में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 1 दिसंबर से 11 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया चलाई गई थी। इस दौरान मध्य प्रदेश से 22.95 लाख से अधिक विद्यार्थी, 1.28 लाख शिक्षक और 17 हजार से ज्यादा अभिभावकों सहित कुल 24.41 लाख से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया।

सभी स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की गई है। टीवी, कंप्यूटर, लैपटॉप और इंटरनेट आधारित माध्यमों से विद्यार्थियों को सीधा प्रसारण उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories