CG NEWS: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का जिला सीईओ ने किया निरीक्षण

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज/कोण्डागांव :- जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत माकड़ी, उमरगांव एवं अमरावती में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्वीकृत निर्माणाधीन आवासों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आवासों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित हितग्राहियों एवं पंचायत अमले को आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

CG NEWS: निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत माकड़ी में सचिव के कार्यों में उदासीनता पाए जाने पर सचिव श्री लक्ष्मण शोरी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने तथा आवास निर्माण की दैनिक प्रगति नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत उमरगांव में किसी भी आवास में निर्माण कार्य बंद पाए जाने पर सचिव घुड़ऊराम नेताम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने एवं शीघ्र आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराए जाने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम रोजगार सहायक तिहारू राम नेताम को मनरेगा अंतर्गत पर्याप्त कार्य प्रारंभ कर मजदूरी मानव दिवस बढ़ाने तथा मनरेगा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत माकड़ी गजेंद्र धुरडे, आवास समन्वयक तिलक शंकर सिन्हा एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

CG NEWS: इसी प्रकार ग्राम पंचायत गिरोला, विकासखंड कोण्डागांव में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने हेतु यथासंभव सहयोग देने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए हितग्राहियों को प्रोत्साहित किया गया। इसी प्रकार माकड़ी विकासखंड में भी हितग्राहियों से सीधा संवाद कर आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया तथा निर्माण कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए गए। हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *