HomeMadhya PradeshIndoreIndore News : इंदौर में किन्नर विवाद ने लिया नया मोड़, गुरु...

Indore News : इंदौर में किन्नर विवाद ने लिया नया मोड़, गुरु सपना किन्नर ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की

Date:

Related stories

Indore News : इंदौर : इंदौर में करीब आठ महीनों से चल रहे किन्नर विवाद में अब किन्नर समाज से जुड़ी गुरु सपना किन्नर पर दो साल पुरानी शिकायत पर दर्ज हुई नई एफआईआर के बाद सपना ने सीधे राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और पुलिस कमिश्नर तक पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की मांग कर दी है। सपना का आरोप है कि जोन चार के एडिशनल डीसीपी और पुलिस अधिकारियों की साजिश के चलते उन पर झूठे प्रकरण थोपे जा रहे हैं और उनकी जान को गंभीर खतरा है।

Indore News : दरअसल किन्नरों के धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर शुरू हुआ यह विवाद पिछले 1 साल से जारी है, जिसमें हिंदू गुट के किन्नर अपने गुरु सपना किन्नर के साथ जुड़े हुए हैं जबकि मुस्लिम किन्नर नंदलालपुरा के पायल गुरु के साथ जुड़े हुए हैं। इस मामले में विवाद तब बढ़ा, जब सपना हाजी ने 14 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पायल किन्नर द्वारा हिंदू किन्नरों को एचआईवी एड्स के इंजेक्शन लगाने, धर्मांतरण का दबाव बनाने, और घर में घुसकर सोने चांदी की रकम जबरन छीनने का आरोप लगाया था।

 

Indore News : इसके अगले दिन नंदलाल पूरा क्षेत्र के किन्नरों ने पंडरीनाथ थाने पर जमकर प्रदर्शन किया और सपना किन्नर और दो पत्रकारों अक्षय कुमायूं, और पंकज जैन पर मामला दर्ज करवाया था, साथ ही अगले दिन 24 किन्नरों ने पत्रकार पंकज जैन द्वारा किन्नर से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए फिनाईल पी लिया था। इस मामले में सपना किन्नर, राजा हाशमी, पत्रकार पंकज जैन गिरफ्तार किए गए थे और सभी जमानत पर बाहर हैं जबकि अक्षय कुमायूं अभी भी फरार है जिस पर दस हजार का इन भी घोषित है।

Indore News : एक्सटेंशन – हंगामा और फिनाइल पीने के शॉट्स।

Indore News : इस मामले में पिछले हफ्ते माननीय न्यायालय ने सपना किन्नर की जमानत स्वीकार कर ली थी और उसके जेल से बाहर आते ही सपना पर दो साल पुराने एक आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके बाद सपना ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। राष्ट्रपति को लिखे पत्र में सपना ने दावा किया कि एमआर-10 स्थित घर के आसपास संदिग्ध लोग घूमते देखे गए और उनकी लगातार रैकी करवाई जा रही है। उनका कहना है कि 21 जनवरी को जेल से रिहा होने के बाद 24 और 27 जनवरी को उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि बिना जांच कोई प्रकरण दर्ज न किया जाए, लेकिन इसके बावजूद 29 जनवरी को एफआईआर दायर कर दी गई।

 

Indore News : सपना का आरोप है कि उन्होंने 20 से अधिक शिकायतें सबूतों सहित पुलिस को सौंपीं, पर किसी की भी जांच नहीं हुई। कोर्ट तक जाने पर न्यायालय ने 30 दिन में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन वह भी लंबित पड़ा है। सपना ने आरोप लगाया कि इंदौर के जोन चार के अंतर्गत आने वाले पंडरिनाथ थाने के एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल और थाने से जुड़े कुछ कर्मचारी नंदलाल पूरा के किन्नरों से मिलकर झूठे मामले दर्ज करवा रहे हैं, ऐसे में उन्हें अपनी जान खतरा लगातार बना हुआ है करीब दो साल पहले दिए आवेदन जब पुलिस कमिश्नर ही सुनवाई नहीं कर रहे हैं, लिहाजा अब इच्छा मृत्यु ही आखिरी उपाय है। हालांकि सपना एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही धार्मिक यात्रा पर निकल गई है, और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here