Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh CG Crime: रायगढ़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: रायगढ़ में देह व्यापार का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
CG Crime

CG Crime: रायगढ़। शहर के शिवा नगर क्षेत्र में देह व्यापार के एक मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने केवड़ाबाड़ी स्थित एसबीआई मेन ब्रांच के सामने एक मकान पर छापा मारकर देह व्यापार में संलिप्त दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

CG Crime: पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त मकान में बाहरी महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी राहुल यादव और उसकी एक महिला सहयोगी को मौके से पकड़ा गया। रेड के समय पुलिस ने नकद राशि, मोबाइल फोन सहित आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

CG Crime: इस मामले में थाना कोतवाली में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत धारा 3, 4 एवं 5 के अंतर्गत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एसएसपी शशिमोहन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार के अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here