Datia News : दतिया/सुरेश बघेल : दतिया के भांडेर अनुभाग के गोदन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भलका में सोमवार- मंगलवार की दरम्यानी रात असामाजिक तत्वों द्वारा प्राचीन शिव मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। अज्ञात असामाजिक ततवों ने मंदिर में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया तथा शिवजी के सामने विराजमान नंदी बाबा की मूर्ति को खंडित कर दिया।
Datia News : इसके अलावा मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर एक सर्प घायल अवस्था में मिला है। ग्रामीणों के अनुसार यह शिवालय कई वर्ष पुराना है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां अक्सर नाग देवता दर्शन देते रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। इस घटना से गांव में भारी आक्रोश का माहौल है। सुबह होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर के बाहर एकत्रित हो गए और घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं होने लगीं।
Datia News : ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नंदी बाबा की खंडित मूर्ति को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।











