CG CRIME : बदनामी की रंजिश में सहेलियों ने की महिला की निर्मम हत्या, गरियाबंद में सनसनी

0
185
CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की उसकी ही सहेलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात समाज में बदनाम करने और चरित्र को लेकर चली आ रही रंजिश का नतीजा थी।
मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम (37) के रूप में हुई है। घटना मैनपुर ब्लॉक के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा की है।

CG CRIME : चरित्र को लेकर आरोप बने हत्या की वजह

CG CRIME : जानकारी के अनुसार, आरोपी महिलाएं सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) थीं, जिनके चरित्र को लेकर सुमित्रा नेताम गांव में आरोप लगा रही थी। इससे आरोपियों की सामाजिक छवि प्रभावित हो रही थी और इसी बात को लेकर तीनों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

CG CRIME : घर पहुंचकर किया जानलेवा हमला

CG CRIME : घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। आरोप है कि दोनों आरोपी महिलाएं सुमित्रा को सबक सिखाने के इरादे से उसके घर पहुंचीं, जहां उसके साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की गई। हमले के दौरान डंडे और लात-घूंसों से बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

CG CRIME : फरार हुईं आरोपी, देर रात गिरफ्तार

CG CRIME : घटना के बाद दोनों आरोपी महिलाएं फरार होने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन पुलिस ने देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।

CG CRIME : शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here