Wednesday, August 26, 2026
Home Sports Tri-Series 2026: इंडिया-ए की रोमांचक जीत: अरशद के 49वें ओवर ने पलटा...

Tri-Series 2026: इंडिया-ए की रोमांचक जीत: अरशद के 49वें ओवर ने पलटा मैच, श्रीलंका-ए को 8 रन से हराया

Tri-Series 2026
Tri-Series 2026

Tri-Series 2026: इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंका-ए को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हरा दिया। दांबुला में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 277/6 का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका-ए की टीम 48.5 ओवर में 269 रन पर ऑलआउट हो गई।

Tri-Series 2026: भारत की ओर से ऋतुराज गायकवाड ने शानदार 101 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 60 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंत में आयुष बदोनी (24) और सूर्यांश शेडगे की तेज बल्लेबाजी से भारत 277 रन तक पहुंच सका। वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके।

Tri-Series 2026: 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका-ए की शुरुआत शानदार रही। ओपनर्स अविष्का फर्नांडो और निरोशन डिकवेला ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े। डिकवेला ने 47 रन बनाए, जबकि अविष्का भी अच्छी लय में दिखे। इसके बाद सहान अराचिगे (74) और सदीरा समरविक्रमा (46) ने पारी को संभालते हुए श्रीलंका को जीत के करीब पहुंचा दिया।

Tri-Series 2026: हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर मुकाबले में वापसी की। आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, अरशद खान और विप्रज निगम ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अंशुल कंबोज को 1 सफलता मिली।

Tri-Series 2026: मैच का सबसे रोमांचक पल 49वें ओवर में आया। श्रीलंका को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे और उसके 3 विकेट बाकी थे। ऐसे में अरशद खान ने ओवर की दूसरी गेंद पर विजयकांत वियास्कंथ को एलबीडब्ल्यू आउट किया। अगली गेंद पर वानुजा सहान रनआउट हो गए और फिर पांचवीं गेंद पर मोहम्मद शिराज का विकेट लेकर श्रीलंका की पारी समाप्त कर दी। एक ही ओवर में तीन विकेट गिरने से भारत ने लगभग हाथ से निकल चुका मैच अपने नाम कर लिया।

Tri-Series 2026: इस जीत के साथ इंडिया-ए ने ट्राई सीरीज में विजयी शुरुआत की। मैच के हीरो ऋतुराज गायकवाड अपनी शतकीय पारी और अरशद खान अंतिम ओवरों की शानदार गेंदबाजी के लिए रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here