Saturday, June 20, 2026
35.7 C
Raipur

Kondagaon Annual Fair Schedule : कोण्डागांव में आस्था और संस्कृति का मेला: कलेक्टर और एसपी ने दिए रात 10 बजे तक आयोजन के निर्देश

 Kondagaon Annual Fair Schedule : कोण्डागांव (रामकुमार भारद्वाज)। बस्तर संभाग की समृद्ध परंपराओं को समेटे हुए कोण्डागांव का प्रसिद्ध पारंपरिक मेला (मड़ई) इस वर्ष 24 फरवरी से 01 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। मेले के सफल और गरिमामय आयोजन को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने संयुक्त बैठक ली। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मेले की रूपरेखा तय की गई।

परंपरागत रीति-रिवाजों से होगा आगाज मेले का शुभारंभ 23 फरवरी की रात्रि को ‘निशा जतरा’ के साथ होगा। 24 फरवरी को देवी परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए मार्ग की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए गए हैं। 25 फरवरी को देवी-देवता पारंपरिक विधि-विधान के साथ एनसीसी ग्राउंड पहुंचेंगे, जिसके बाद सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

अनुशासन और सुरक्षा पर विशेष जोर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला परिसर में रात 10 बजे के बाद किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं होगी। कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग के लिए ‘कोलाहल अधिनियम’ का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बंद करना अनिवार्य होगा, उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख व्यवस्थाएं और दिशा-निर्देश:

  • यातायात: मेले के दौरान शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी वाहनों को बायपास मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

  • पार्किंग: कृषि उपज मंडी, किशोर टॉकीज और अन्य चिह्नित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी।

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: 26 से 28 फरवरी तक एनसीसी ग्राउंड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसकी जिम्मेदारी आदिवासी विभाग को सौंपी गई है।

  • विभागीय प्रदर्शनी: 25 से 28 फरवरी तक विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा उपलब्धियों और योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

  • सुविधाएं: स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस व मेडिकल टीम तैनात रहेगी, वहीं पुलिस कंट्रोल रूम और सहायता केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी सहित मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी, चंपत राय पर एक्शन लगभग तय! जानिए पूरी कहानी

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

NEET Re Exam: नीट री-एग्जाम से पहले NTA की बड़ी चूक! छात्र को भारत की जगह UAE में मिला एग्जाम सेंटर

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

Indore Metro project : मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही, कार पर गिरा भारी छज्जा

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories