Wednesday, May 6, 2026
25.1 C
Raipur

MGNREGA Bachao Sangram : कोरिया में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’: कांग्रेसियों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, पुलिस के साथ हुई तीखी झड़प

MGNREGA Bachao Sangram : कोरिया (राजू शर्मा)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नाम को परिवर्तित किए जाने के केंद्र सरकार के संभावित निर्णय के विरोध में आज कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान’ के तहत विशाल जनसभा और कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और बैकुंठपुर की पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

जनसभा में केंद्र सरकार पर साधा निशाना घेराव से पूर्व एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसका नाम बदलना महापुरुषों का अपमान है। पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव ने मजदूरों के हक की बात करते हुए कहा कि सरकार केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है, जबकि असली जरूरत मजदूरों को समय पर मजदूरी और काम सुनिश्चित करने की है।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष जनसभा के बाद जब कांग्रेसियों का हुजूम कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकला, तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर भारी बेरीकेट्स लगाए थे। प्रदर्शनकारियों ने बेरीकेट्स तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की और टकराव की स्थिति बनी रही। पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण आंदोलनकारी परिसर के भीतर नहीं जा सके।

अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन काफी देर चले संघर्ष और नारेबाजी के बाद, कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कोरिया के अपर कलेक्टर से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मनरेगा का मूल स्वरूप और नाम यथावत रखा जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों के लिए निरंतर कार्य और मजदूरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इस प्रदर्शन में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और भारी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories