HomeChhattisgarhCG NEWS: मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर...

CG NEWS: मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका ने चाकू मारकर की प्रेमी की हत्या, बिलासपुर में सनसनी

Date:

Related stories

CG NEWS: बिलासपुर : बिलासपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से नाराज प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

CG NEWS: यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शुभम विहार की है। मृतक की पहचान कामता उर्फ भोला मधुकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रतनपुर के कर्रा गांव का निवासी था। वह बिलासपुर के शुभम विहार स्थित एक हॉस्टल में किराए से रहकर उस्लापुर के एक होटल में काम करता था।

CG NEWS: पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी युवती रोशनी सूर्यवंशी सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव की रहने वाली है। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मृतक ने युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था।

CG NEWS: इससे नाराज होकर युवती मंगलवार सुबह चाकू लेकर प्रेमी के हॉस्टल पहुंची। कमरे में दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर युवती ने कामता के सीने पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG NEWS: घटना के बाद आरोपी युवती ने कमरे में फैले खून को साफ करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here