Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh खून के खेल के बाद एमपी में दी थी दस्तक: आष्टा पुलिस...

खून के खेल के बाद एमपी में दी थी दस्तक: आष्टा पुलिस ने राजस्थान के शार्प शूटरों को भेजा सलाखों के पीछे

आष्टा/सीहोर (सुनील शर्मा)। इंदौर-भोपाल हाईवे पर कचनारिया जोड़ के पास हुई हालिया गोलीबारी की घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी थी, लेकिन सीहोर पुलिस की तत्परता ने आरोपियों को भागने का मौका नहीं दिया। पुलिस ने राजस्थान के कुख्यात अपराधी अमन उर्फ बाबर और उसके दो साथियों शहनवाज़ व विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। ये अपराधी राजस्थान में हत्या की वारदात को अंजाम देकर मध्य प्रदेश के रास्ते इंदौर भागने की कोशिश कर रहे थे।

कोटा और बारा में दर्ज हैं दर्जनों मामले पकड़ा गया मुख्य आरोपी अमन उर्फ बाबर राजस्थान के कोटा और बारा जिले का वांछित अपराधी है। उसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि ये तीनों आरोपी राजस्थान में एक हत्या करने के बाद फरारी काटने के लिए गुना और भोपाल के रास्ते इंदौर की ओर जा रहे थे। इस दौरान आष्टा के पास इन्होंने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुलिस सक्रिय हुई।

घेराबंदी कर दबोचे गए अपराधी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आष्टा पुलिस ने सूचना तंत्र को सक्रिय किया और कचनारिया जोड़ के पास संदिग्धों की घेराबंदी की। पकड़े गए बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें दबोच लिया। आरोपी अमन का आपराधिक इतिहास मध्य प्रदेश में भी रहा है; उसके खिलाफ श्योपुर जिले में हत्या के प्रयास का मामला पहले से दर्ज है।

राजस्थान पुलिस को दी गई सूचना आष्टा पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें सीहोर जिला जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने राजस्थान के कोटा और बारा पुलिस को इनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना दे दी है। संभावना है कि राजस्थान पुलिस जल्द ही इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए सीहोर पहुँचेगी। इस कार्रवाई से हाईवे पर सक्रिय अपराधियों और अंतरराज्यीय गिरोहों को कड़ा संदेश गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here