CG NEWS: उसमान बेग का केंद्र बजट पर हमला: आम जनता और छत्तीसगढ़ के लिए “झुनझुना” बताया

0
162
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़ – युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने केंद्र सरकार के बजट को झुनझुना करार दिया है। उस्मान ने कहा की कल पेश हुए बजट आम जनता की जरूरतों से दूर है। इस बजट में युवाओं, किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के लिए कोई ठोस राहत नहीं दी गई है।

CG NEWS: देश का युवा आज बेरोज़गारी और अनिश्चित भविष्य से परेशान है,लेकिन बजट में सरकारी नौकरियों, स्थायी रोजगार और पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं दिखाई देती।

CG NEWS: किसानों की खेती की लागत बढ़ रही है,महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है, फिर भी MSP, कर्ज़ राहत और मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा पर इस बजट में कोई ठोस बात नहीं है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ देश को खनिज, बिजली और राजस्व देता है, फिर भी इस बजट में छत्तीसगढ़ के लिए कोई विशेष पैकेज या बड़ी विकास योजना शामिल नहीं की गई है। यह राज्य के साथ अनदेखी है।

CG NEWS: यह बजट जनता के हित में नहीं है। कांग्रेस पार्टी ऐसे बजट को स्वीकार नहीं करती। हमारी मांग है कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएँ, छत्तीसगढ़ को विशेष केंद्रीय सहायता दी जाए, और महंगाई से आम जनता को राहत दी जाए। कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज़ उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here