CG NEWS: 5 फरवरी को भा.ज.यु.मो. जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम आगमन पर जशपुर में भव्य स्वागत रैली

0
117
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: जशपुरनगर :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम जशपुर आगमन पर दिनांक 05 फरवरी 2026, बुधवार को जिलेभर में भव्य स्वागत रैली एवं स्वागत समारोहों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

CG NEWS: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वागत यात्रा की शुरुआत प्रातः 09:30 बजे लवाकेरा से होगी। इसके पश्चात क्रमशः तपकरा (10:30 बजे), फरसाबहार (12:00 बजे), दोकड़ा (01:30 बजे), बगिया (02:00 बजे) एवं कुनकुरी (03:00 बजे) में स्वागत एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कुनकुरी में हनुमान टेकरी में पूजा-अर्चना, श्री अटल परिसर एवं स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके उपरांत जूदेव प्रतिमा से कुनकुरी बस स्टैंड तक भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी।

CG NEWS: दोपहर पश्चात चरईडाइ (04:15 बजे), पतराटोली (04:25 बजे), बालाछापर (04:45 बजे) तथा गम्हरिया (05:00 बजे) में स्वागत समारोह एवं बाइक रैली आयोजित की जाएगी। जशपुर में आगमन पर स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा, भगवान बालाजी एवं माँ काली मंदिर, तथा महाराजा चौक स्थित श्री राजा विजय भूषण सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

CG NEWS: सायं 06:00 बजे बस स्टैंड जशपुर में स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात बस स्टैंड से भाजपा कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी, जहाँ कार्यक्रम का समापन होगा।इस कार्यक्रम का आयोजन भा.ज.यु.मो. वृषभ गोपाल कश्यप एवं विकास राजा सोनी के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों ने जिलेभर के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here