Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा फरसगांव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

CG NEWS : सेवा ज्योति यात्रा से गूंजा फरसगांव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा को किया समर्पित

CG NEWS

CG NEWS : रामकुमार भारद्वाज /फरसगांव :- फरसगांव नगर में 7 अक्टूबर बुधवार की शाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा के 25 वर्षों को समर्पित सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यह यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर अटल परिसर पहुंचा, यात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगरवासियों ने सहभागिता की।

सेवा ज्योति यात्रा के दौरान नगर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, तहसीलदार अंकुर रात्रे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मयंक बसंत वानी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीर बदेशा, पार्षद संगीता राव, विनोद पांडे, नरेंद्र गौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष धनराज पांडे, मंडल महामंत्री प्रवीण राव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र निषाद, गणेश दुग्गा, दीपेंद्र मसीह, गणेश जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रवीण राव ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

CG NEWS : यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सेवा ज्योति यात्रा का समापन निर्धारित स्थल पर किया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here