Thursday, May 7, 2026
28.8 C
Raipur

CG NEWS: जनसमस्या पोर्टल पर फर्जी जांच का आरोप, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग

CG NEWS: बैकुण्ठपुर | राज्य के मुख्यमंत्री की जनसमस्या निवारण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज एक शिकायत की जांच को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कचहरीपारा, बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय भवन एवं भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत में बिना वास्तविक स्थल निरीक्षण किए, गलत वार्ड पार्षद एवं दूसरे जिले में पदस्थ अधिकारी के नाम से जांच दर्शाकर प्रकरण बंद किए जाने का आरोप लगाया गया है।

CG NEWS: शिकायतकर्ता का आरोप है कि जनसमस्या पोर्टल पर शिकायत की जांच न करते हुए, दूसरे वार्ड के पार्षद के लेटरपैड के आधार पर शिकायतकर्ता की ही गलत जांच दिखाई गई। इतना ही नहीं, जांच रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ए.आर. मरकाम के नाम से अपलोड कर दी गई, जबकि श्री मरकाम वर्तमान में कोरिया जिले में पदस्थ ही नहीं हैं और वे वर्तमान में कोंडागांव जिले में पदस्थ बताए जा रहे हैं। कोरिया जिले में वर्तमान कार्यपालन यंत्री का पदभार के.पी. लहरे के पास है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि शिकायत की जांच छोड़ प्रशासन शिकायकर्ता की जांच करने में जुट गया, और दूसरे वार्ड का पार्षद शिकायतकर्ता के खिलाफ अपना लेटरपेड का दुरुपयोग कर दुसरे वार्ड के निवासी को गलत बता रहा है।

CG NEWS: इस पूरे मामले से यह आशंका जताई जा रही है कि जानबूझकर स्थानांतरित अधिकारी के नाम का दुरुपयोग कर, वर्षों से शासकीय भवन पर कब्जा जमाए बैठे व्यक्ति को बचाने के उद्देश्य से शिकायत को दबाने का प्रयास किया गया है।

CG NEWS: शिकायतकर्ता ने कलेक्टर को दिए आवेदन में कहा है कि सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर गलत अधिकारी और गलत वार्ड पार्षद के नाम से जांच दिखाना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही ही नहीं, बल्कि दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। इससे जनसमस्या निवारण योजना की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े होते हैं।

CG NEWS: मामले में मुख्यमंत्री से लेकर कलेक्टर से मांग की गई है कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कराई जाए, जनसमस्या पोर्टल पर गलत जानकारी अपलोड करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा शासकीय भवन एवं भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस गंभीर आरोपों वाले मामले में क्या कदम उठाता है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnagar-health-center-inspection: राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची नीति आयोग की टीम, साफ-सफाई और सुविधाओं की हुई सराहना

rajnagar-health-center-inspection: छतरपुर जिले के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

vivo-x300-ultra-launch-india: DSLR को देगा टक्कर! Vivo X300 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स से मचाई हलचल

vivo-x300-ultra-launch-india: Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम...

Related Articles

Popular Categories