Raipur Yuva Mahapanchayat : 12 फरवरी को युवा कांग्रेस की ऐतिहासिक महापंचायत; मनरेगा संशोधन के विरोध में रायगढ़ जिले से सैकड़ों युवा करेंगे शिरकत

VIKASH KHALKHO

Raipur Yuva Mahapanchayat : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा / रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में आगामी 12 फरवरी 2026 को रायपुर में एक विशाल “युवा महापंचायत” का आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ ग्रामीण जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने आज घरघोड़ा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि इस आंदोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा भी शामिल होंगे।

मनरेगा संशोधन पर सख्त रुख: ‘मजदूरों के हक पर डाका’ प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उस्मान बेग ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को कमजोर कर नए एक्ट के जरिए राज्यों पर 40 प्रतिशत वित्तीय बोझ डालना चाहती है, जो संघीय ढांचे पर हमला है। उन्होंने मांग की कि मूल मनरेगा कानून बहाल किया जाए और न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर ₹400 प्रतिदिन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत पंचायत से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।

युवा महापंचायत का स्वरूप और पात्रता इस महापंचायत में विशेष रूप से 40 वर्ष से कम आयु के उन युवाओं को आमंत्रित किया गया है जो कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हैं और जिन्होंने पंचायत से लेकर लोकसभा स्तर तक चुनाव लड़ा है। उस्मान बेग ने कहा कि इसमें एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। महापंचायत में प्रदेश भर से लगभग 3000 युवाओं के जुटने का अनुमान है।

N.O.B फॉर्म का विमोचन: राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने का मौका कार्यक्रम के दौरान उस्मान बेग ने N.O.B (National Office Bearer) फॉर्म का पोस्टर भी जारी किया। उन्होंने बताया कि यह एक डिजिटल पहल है, जिससे योग्य कार्यकर्ता सीधे ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन से जुड़ सकेंगे। इसका उद्देश्य संगठन में पारदर्शिता लाना और संघर्षशील युवाओं को नेतृत्व की बड़ी जिम्मेदारियां सौंपना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में उस्मान बेग ने हुंकार भरते हुए कहा कि रायगढ़ जिले का युवा पूरी ताकत के साथ रायपुर कूच करेगा और गरीबों, किसानों व मजदूरों की आवाज को बुलंद करेगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *