Tuesday, March 31, 2026
27.1 C
Raipur

Budget 2026 : क्या आज बजट में आम लोगों को मिलेगी राहत! इनकम टैक्स, किसान सम्मान निधि और रेलवे इन पर होगा फोकस…

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : 1 फरवरी को पेश होने वाला Union Budget 2026 देश के करोड़ों लोगों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। बजट से पहले सामने आ रहे संकेतों के अनुसार, सरकार इस बार मिडिल क्लास, किसान, रेल यात्रियों, सोलर ऊर्जा अपनाने वालों और बुजुर्गों को राहत देने वाले कई बड़े फैसले ले सकती है। महंगाई और बढ़ते खर्च के बीच आम आदमी की नजरें बजट घोषणाओं पर टिकी हैं।

इनकम टैक्स में मिल सकती है बड़ी राहत

नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) के तहत सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड डिडक्शन को मौजूदा 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो 13 लाख रुपये तक की सालाना आय टैक्स फ्री हो सकती है, जो फिलहाल 12.75 लाख रुपये है।
इससे मिडिल क्लास की मासिक बचत बढ़ेगी और खर्च करने की क्षमता मजबूत होगी।

किसानों को मिल सकता है बढ़ा हुआ आर्थिक सहारा

सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली सालाना सहायता राशि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर सकती है।2019 से अब तक इस योजना की राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि खेती की लागत और महंगाई में लगातार इजाफा हुआ है। अतिरिक्त राशि से किसानों को बीज, खाद और अन्य जरूरी जरूरतों में मदद मिलेगी।

Read More : LPG Price Hike : बजट से पहले महंगाई का तगड़ा झटका, LPG सिलेंडर हुआ 50 रुपये महंगा

रेल यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा संभव

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बजट 2026 में 300 से ज्यादा नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है।
इससे भीड़भाड़ कम होगी, वेटिंग लिस्ट घटेगी और करीब 2 करोड़ दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकता है।

सोलर पैनल पर सब्सिडी बढ़ने की उम्मीद

PM सूर्य घर योजना के तहत 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर मिलने वाली सब्सिडी बढ़ाई जा सकती है।
सब्सिडी को 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति किलोवाट किया जा सकता है, जिससे 2 किलोवाट सिस्टम पर कुल 80 हजार रुपये तक की राहत संभव है। इससे बिजली बिल घटेगा और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिलेगा।

बुजुर्गों के लिए आयुष्मान योजना में बदलाव

सरकार आयुष्मान भारत योजना में उम्र सीमा 70 साल से घटाकर 60 साल करने पर विचार कर सकती है। इसके साथ ही मुफ्त इलाज की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाई जा सकती है।
इस कदम से उन बुजुर्गों को राहत मिलेगी जिनके पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है।

बजट 2026 से कुल मिलाकर क्या उम्मीद

अगर ये प्रस्ताव बजट में शामिल होते हैं, तो Union Budget 2026 आम जनता के लिए राहत भरा बजट साबित हो सकता है। इससे न सिर्फ घरेलू खर्च में सहूलियत मिलेगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories