Thursday, October 8, 2026
Home Chhattisgarh तेलीबांधा चौक पर हिट एंड रन की बड़ी वारदात, दो ट्रैफिक जवानों...

तेलीबांधा चौक पर हिट एंड रन की बड़ी वारदात, दो ट्रैफिक जवानों को रौंदकर फरार हुआ पिकअप चालक….

रायपुर। राजधानी में हिट एंड रन की एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार रात तेलीबांधा चौक पर ड्यूटी में तैनात दो ट्रैफिक जवानों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद डाला और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना रात करीब 9 बजे की है, जब ट्रैफिक जवान केशव क्षत्रिय और रज्जब खां तेलीबांधा थाने के सामने ट्रैफिक नियंत्रण में लगे हुए थे। इसी दौरान टाटीबंध की ओर से आई महाराष्ट्र नंबर की एक तेज रफ्तार पिकअप ने न केवल ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा, बल्कि जवानों द्वारा रोकने की कोशिश करने पर सीधे उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने जानबूझकर वाहन को जवानों की ओर मोड़ा और उन्हें रौंदते हुए महासमुंद रोड की दिशा में फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फरार वाहन की तलाश में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपी चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here