Corona Virus : मप्र में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 7 नए मरीज, एक्टिव केस इतना…

Parivesh

भोपाल। Corona Virus : मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस एक बार फिर धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। इंदौर में   कोविड-19 के 7 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है।

Corona Virus : नई रिपोर्ट के अनुसार, इन संक्रमितों में तीन लोग हाल ही में मथुरा, केरल और बद्रीनाथ यात्रा से लौटे थे। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

फिलहाल इंदौर में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरतते हुए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और जांच की प्रक्रिया तेज कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील:
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और मास्क व दूरी जैसे एहतियात बरतें। बाहर से लौटने वाले यात्रियों की निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी कोरोना की स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *