Bhopal IPS transfer : 8 IPS अधिकारियों के तबादले, राजगढ़ और बालाघाट के SP बदले गए…

Parivesh

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में तबादलों का दौर लगातार जारी है।देर रात एक बार फिर राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में दो जिलों के एसपी समेत सागर जोन के आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

राजगढ़ और बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। वहीं श्रीमती हिमानी खन्ना को सागर जोन का नया आईजी नियुक्त किया गया है, जबकि सुनील कुमार पांडे को डीआईजी सागर जोन बनाया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह रणनीतिक तबादले किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही अन्य जिलों में भी प्रशासनिक बदलाव कर सकती है।

प्रमुख तबादले:

  • श्रीमती हिमानी खन्ना – आईजी, सागर जोन

  • सुनील कुमार पांडे – डीआईजी, सागर जोन

  • राजगढ़ और बालाघाट के एसपी बदले गए

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *