Friday, May 8, 2026
30.5 C
Raipur

बॉर्डर 2 के तूफ़ान के सामने 6 साल बाद आ खड़ी हुई बॉलीवुड की ‘मर्दानी’! ओपनिंग डे पर इतना रहा कलेक्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था, जिससे इसके ओपनिंग कलेक्शन को लेकर उम्मीदें पहले से ही बनी हुई थीं।

12 साल बाद भी फ्रेंचाइजी में वही ताजगी

मर्दानी फ्रेंचाइजी को शुरू हुए 12 साल हो चुके हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह आज भी दर्शकों को नई और प्रासंगिक लगती है। इसके पहले दोनों पार्ट्स बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे थे और अब तीसरे पार्ट ने भी 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में दस्तक दी है।

Read More : Gold-Silver Crash : एक ही दिन में धड़ाम हुए सोना-चांदी, सोने में 20 हजार की टूट, चांदी में 26% की ऐतिहासिक गिरावट

ओपनिंग डे पर मर्दानी 3 की कमाई

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्दानी 3 ने ओपनिंग डे पर 3.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। माना जा रहा था कि फिल्म पहले दिन 3 से 4 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है और फिल्म इस अनुमान पर खरी उतरती नजर आ रही है।

मर्दानी 2 से तुलना में कहां खड़ी है फिल्म

अगर मर्दानी 2 की बात करें तो उसने भी अपने ओपनिंग डे पर 3.80 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यानी 6 साल के लंबे अंतराल के बाद भी तीसरे पार्ट की शुरुआत लगभग उसी स्तर पर हुई है। यही वजह है कि इसे फिल्म के लिए एक नेगेटिव पॉइंट के तौर पर देखा जा रहा है।

नेशनल अवॉर्ड के बाद रानी मुखर्जी का आत्मविश्वास

रानी मुखर्जी को साल 2025 में फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस सम्मान के बाद एक्ट्रेस का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है, जिसका असर उनके परफॉर्मेंस और फिल्म के प्रमोशन में भी देखने को मिला।

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती

मर्दानी 3 को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की बॉर्डर 3 जैसी बड़ी फिल्म से सीधी टक्कर मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ के दम पर मर्दानी 3 अपनी पकड़ कितनी मजबूत कर पाती है।

Share The News

Latest YouTube Videos

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

LIVE: Lt Gen Rajiv Ghai, Air Marshal Awadhesh Kumar Bharti & Vice Admiral AN Pramo hold PC

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories