HomeNationalRCB विजय रैली में भगदड़ : 11 की मौत, CM सिद्धारमैया ने...

RCB विजय रैली में भगदड़ : 11 की मौत, CM सिद्धारमैया ने किया 10 लाख मुआवजे का ऐलान

Date:

Related stories

बेंगलुरु | RCB की जीत का जश्न बेंगलुरु में भारी कीमत पर दर्ज हुआ। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विजय रैली के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। इस भीषण हादसे के बाद राज्य सरकार ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

सीएम ने इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा किसकी लापरवाही से हुआ। उन्होंने कहा कि “RCB की जीत पर पूरा राज्य खुश था, लेकिन इस तरह की दर्दनाक घटना बेहद दुखद और अस्वीकार्य है।”

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं, क्योंकि लाखों की भीड़ के लिए पर्याप्त सुरक्षा और व्यवस्था नहीं की गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोगों की भीड़ अचानक धक्का-मुक्की में बदल गई, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी।

सरकार की घोषणाओं के बाद अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट और जिम्मेदार अफसरों पर संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here