वॉशिंगटन: अमेरिका में सोशल मीडिया पर एक अनोखा और चौंकाने वाला ट्रेंड वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिकी नागरिक अपने माथे पर पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस चिपकाकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमते नजर आ रहे हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि यह कदम बढ़ती इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) की कार्रवाइयों और कथित अवैध गिरफ्तारियों के विरोध में उठाया गया है।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ विरोध
टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में लोग कहते दिख रहे हैं कि वे यह तरीका इसलिए अपना रहे हैं, ताकि किसी अधिकारी द्वारा पूछताछ किए जाने पर तुरंत अपनी नागरिकता साबित कर सकें। एक वीडियो को अब तक 70 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
An American citizen mocked ICE by putting his passport on his head and saying, Now we have to move like this in public.#USA#ICE pic.twitter.com/F6K7db0cPO
— RawNewsByShaan (@ShaanUnfiltered) January 23, 2026
ICE कार्रवाइयों पर बढ़ता विवाद
यह ट्रेंड हाल ही में मिनियापोलिस में हुई दो मौतों के बाद और तेज हुआ, जिनका संबंध ICE और बॉर्डर पेट्रोल की कार्रवाइयों से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया अभियान तेज हो गए।
DHS ने दी सफाई
हालांकि, अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने स्पष्ट किया है कि REAL ID या ड्राइविंग लाइसेंस नागरिकता का प्रमाण नहीं होते, बल्कि केवल पहचान के लिए होते हैं। गैर-नागरिकों को कानूनी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है।









