HomeChhattisgarhधमतरी में भीषण सड़क हादसा : शादी से लौट रहे परिवार की...

धमतरी में भीषण सड़क हादसा : शादी से लौट रहे परिवार की कार पुल से टकराई, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

Date:

Related stories

धमतरी। धमतरी में भीषण सड़क हादसा : जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब त्रिलोक देवांगन अपने परिवार के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे।

धमतरी में भीषण सड़क हादसा : जानकारी के मुताबिक बेलर निवासी त्रिलोक देवांगन अपनी पत्नी प्रेमलता देवांगन और बेटे जयकांत देवांगन के साथ कार से दुर्ग में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे धमतरी-सिहावा मार्ग पर टांगापानी और घोटगांव के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुल से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान मां और बेटे की मौत की पुष्टि हुई, जबकि त्रिलोक देवांगन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है कि दुर्घटना की मुख्य वजह क्या रही।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here