Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh VIP रोड मारपीट मामला : रोहित तोमर के ठिकाने पर छापा, कैश...

VIP रोड मारपीट मामला : रोहित तोमर के ठिकाने पर छापा, कैश के साथ कारतूस और पिस्टल बरामद…

रायपुर। VIP रोड मारपीट मामला : राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 25 सदस्यीय क्राइम ब्रांच की टीम ने हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके भाई वीरेंद्र तोमर की तलाश में उनके घर पर 15 घंटे तक दबिश दी।

VIP रोड मारपीट मामला : इस दौरान पुलिस ने मौके से डिजिटल सबूत, दस्तावेज और लाखों रुपये नकद जब्त किए हैं। मारपीट की एफआईआर दर्ज होने के बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेकर पुलिस टीम बदमाशों के घर पहुंची थी।

हालांकि, पुलिस कार्रवाई के बावजूद दोनों आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने पहले ही अपनी लोकेशन बदल दी थी।

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि रोहित तोमर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसकी गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। अब बरामद सबूतों के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here