Barwani News : बड़वानी : बड़वानी शहर के साईं बाबा जीवन धारा हॉस्पिटल के समीप एक नवजात का शव मिलने से सनसनी शहर के राजघाट रोड क्षेत्र स्थित साईं बाबा जीवन धारा हॉस्पिटल के समीप शुक्रवार सुबह 10 बजे के दरमियान एक नवजात शिशु मृत अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जब नवजात को संदिग्ध हालत में देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।






