Saturday, August 15, 2026
Home Tech कितने साल बाद बदलना चाहिए स्मार्टफोन? फोन बदलने से पहले जरूर चेक...

कितने साल बाद बदलना चाहिए स्मार्टफोन? फोन बदलने से पहले जरूर चेक करें ये बातें

0
116

नई दिल्ली : आज के दौर में नया स्मार्टफोन खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं रहा है। मोबाइल फोन की बढ़ती कीमतों के कारण ज्यादातर यूजर्स अपने फोन को पहले से कहीं ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं। जहां कुछ लोग हर साल नया फ्लैगशिप फोन ले लेते हैं, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स तब तक फोन नहीं बदलते, जब तक वह पूरी तरह खराब न हो जाए। लेकिन सवाल यह है कि क्या फोन का खराब होना ही नया मोबाइल लेने की सही वजह है? जवाब है—नहीं।

कितने साल पुराना होने पर बदलना चाहिए फोन

फोन बदलने का कोई एक तय समय नहीं होता, क्योंकि हर यूजर की जरूरत अलग होती है। हालांकि, सिक्योरिटी और परफॉर्मेंस ऐसे दो अहम फैक्टर हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। बहुत पुराना फोन इस्तेमाल करने से डेटा लीक, ऑनलाइन फ्रॉड और प्राइवेसी से जुड़े जोखिम बढ़ जाते हैं।

Read More : गणतंत्र दिवस परेड में अबकी बार इंडियन सिनेमा की भी झांकी, संजय लीला भंसाली को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना सबसे जरूरी संकेत

स्मार्टफोन बदलने का सबसे बड़ा पैमाना है सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट। हार्डवेयर से ज्यादा जरूरी यह है कि आपके फोन को समय-समय पर अपडेट मिल रहे हैं या नहीं।
Apple अपने iPhone को आमतौर पर करीब 5 साल तक अपडेट देता है, जबकि Google और कुछ ब्रांड अब 7 साल तक अपडेट सपोर्ट देने लगे हैं। अगर आपका फोन 3–4 साल पुराना है और अभी भी अपडेट मिल रहे हैं, तो आप उसे कुछ समय और चला सकते हैं। लेकिन जैसे ही अपडेट बंद हो जाएं, फोन बदलने का समय आ जाता है।

ऐप्स का सपोर्ट खत्म होना खतरे की घंटी

अगर आपके फोन में बैंकिंग ऐप, UPI, सोशल मीडिया या जरूरी ऐप्स ठीक से काम नहीं कर रहे, तो यह गंभीर संकेत है। पुराने सॉफ्टवेयर पर चलने वाले फोन साइबर अटैक के लिए आसान टारगेट बन जाते हैं।

बैटरी परफॉर्मेंस भी देती है इशारा

आमतौर पर स्मार्टफोन बैटरी की उम्र 3–4 साल होती है। इसके बाद बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है, फोन स्लो हो जाता है और बार-बार चार्ज करना पड़ता है। अगर फोन आधा दिन भी चार्ज नहीं टिक पा रहा, तो सिर्फ बैटरी बदलने के बजाय नया फोन लेना ज्यादा समझदारी हो सकता है।

अगर आपके फोन को अपडेट नहीं मिल रहे, ऐप्स सपोर्ट नहीं कर रहे और बैटरी भी जवाब दे चुकी है, तो नया फोन लेना बेहतर फैसला है। नया स्मार्टफोन खर्च जरूर है, लेकिन आपकी डिजिटल सिक्योरिटी और सुविधा उससे कहीं ज्यादा कीमती है

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here