RAIPUR CRIME : रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता: मारपीट और लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

0
243
RAIPUR CRIME
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर: राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट कर मोबाइल और मोटरसाइकिल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। घटना के दौरान प्रयोग किए गए दो दोपहिया वाहन और लूटे गए मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल सहित कुल 1.20 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई है। फिलहाल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

RAIPUR CRIME : प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी होमराम साहू ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मई को सुबह 5:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से चंडी नगर रोड, सृष्टि एम्पीरिया के आगे मैदान पहुंचा था। वहीं, दो दोपहिया वाहनों में सवार चार अज्ञात युवक आए, जिन्होंने उसे गालियां दीं, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसकी जेब से मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली। इसके बाद आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घटना पर अपराध क्रमांक 117/25 धारा 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

RAIPUR CRIME : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तैनात किए। जांच के दौरान आरोपी गुलशन नायक को हिरासत में लिया गया, जिसकी पूछताछ में उसने हिरण्या दीप उर्फ करन, प्रीतपाल सिंह और एक अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई बाइक और मोबाइल समेत घटना में प्रयुक्त दो अन्य वाहन जब्त किए गए।

RAIPUR CRIME : गिरफ्तार आरोपी हैं:

1. गुलशन नायक, उम्र 24 वर्ष, निवासी गंगा नगर, रायपुर
2. हिरण्या दीप उर्फ करन, उम्र 23 वर्ष, निवासी त्रिमूर्ति नगर, रायपुर
3. प्रीतपाल सिंह कंग, उम्र 19 वर्ष, निवासी काली नगर, रायपुर

RAIPUR CRIME : पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश जारी है। मामले की जांच और गिरफ्तारी में खम्हारडीह थाना प्रभारी मनोज साहू व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here