Jabalpur News : जबलपुर हिट एंड रन केस में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, तीन और महिलाओं ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

0
123
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। जबलपुर के बहुचर्चित हिट एंड रन मामले में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और महिलाओं की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान गोमती बाई, वर्षा बाई और कृष्णा बाई के रूप में हुई है। हादसे के बाद से ही तीनों महिलाएं गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर थीं।

Jabalpur News : इलाज के दौरान नहीं बच सकीं घायल महिलाएं

Jabalpur News : कार की चपेट में आने के बाद गंभीर रूप से घायल इन महिलाओं को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आखिरकार इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।

Jabalpur News : सड़क किनारे खाना खा रहे मजदूरों को कुचला था

Jabalpur News : यह दर्दनाक हादसा बरेला टोल नाके के पास हुआ था, जहां बेलगाम कार सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे मजदूरों को रौंदते हुए निकल गई थी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मौके पर ही लच्छो बाई और चैनवती बाई की मौत हो गई थी।

 

Jabalpur News : अब भी करीब 10 घायलों का इलाज जारी

Jabalpur News : फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करीब 10 घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है।

Jabalpur News : जांच जारी, आरोपी की तलाश

Jabalpur News : पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हादसे के बाद फरार कार चालक की तलाश तेज कर दी गई है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here