Saturday, September 26, 2026
Home Sports U19 World Cup 2026 :सुपर सिक्स में सबसे पहले पहुंची टीम इंडिया...

U19 World Cup 2026 :सुपर सिक्स में सबसे पहले पहुंची टीम इंडिया लगातार दूसरी जीत से भारत ने किया कमाल

निशनेबाक न्यूज़ डेस्क : टीम इंडिया ने अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर सिक्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ऐसा करने वाली टूर्नामेंट की पहली टीम बन गई है। बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के साथ ही भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार दो मुकाबले जीतकर अगले दौर का टिकट पक्का कर लिया।

ग्रुप-B से भारत ने ठोका सुपर सिक्स का दावा

भारतीय अंडर-19 टीम ग्रुप-B में शामिल है, जिसमें बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और USA की टीमें भी मौजूद हैं। नियमों के अनुसार, हर ग्रुप से टॉप तीन टीमों को सुपर सिक्स में जगह मिलती है। भारत ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 4 अंक हासिल कर लिए हैं, जिससे उसका सुपर सिक्स में पहुंचना तय हो गया है।

Read More : Indigo की दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में बम की धमकी, लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग

टूर्नामेंट की पहली टीम बनी इंडिया

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत न सिर्फ अपने ग्रुप की बल्कि पूरे टूर्नामेंट की पहली टीम बन गई है, जिसने सुपर सिक्स में जगह बनाई। बाकी टीमें या तो अभी एक ही मैच खेल पाई हैं या फिर दो मैच जीतने में नाकाम रही हैं।

ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने का मौका

भारत के पास अब ग्रुप स्टेज के बचे हुए मुकाबलों को जीतकर टेबल टॉपर बनने का शानदार मौका है। अगर टीम इंडिया अपने अगले मैच भी जीतती है, तो वह ग्रुप-B में पहले स्थान पर रहते हुए सुपर सिक्स में प्रवेश करेगी, जिससे आगे के मुकाबलों में उसे रणनीतिक बढ़त मिल सकती है।

क्या है सुपर सिक्स का पूरा गणित?

ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद चारों ग्रुप से कुल 12 टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी। इसके बाद इन टीमों को 6-6 टीमों के दो नए ग्रुप में बांटा जाएगा। सुपर सिक्स में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। यहां से दोनों ग्रुप की टॉप दो-दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी, जिसके बाद फाइनल का रास्ता खुलेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here