Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली से पहले असमंजस, पहले...

CG NEWS : रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली से पहले असमंजस, पहले कमिश्नर की नियुक्ति बनी प्रतिष्ठा का सवाल

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर कौन होगा, इसे लेकर प्रदेश के पुलिस महकमे में असमंजस की स्थिति बन गई है। राजधानी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से पहले ही आईपीएस अधिकारियों के बीच यह सवाल प्रतिष्ठा का विषय बन गया है कि वे रायपुर शहर के 22 थानों की कमान संभालें या फिर रायपुर देहात के 11 थानों के साथ धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद और गरियाबंद जैसे चार जिलों की जिम्मेदारी निभाएं।

CG NEWS : राजधानी में 23 जनवरी से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की जा रही है। शहरी पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लाई गई इस व्यवस्था को लेकर जहां सरकार उत्साहित है, वहीं पुलिस विभाग के भीतर इसे लेकर संशय और असहजता दिखाई दे रही है। इसकी वजह कमिश्नरेट का सीमित दायरा और पदों की व्यावहारिक हैसियत मानी जा रही है।

CG NEWS : नवा रायपुर क्षेत्र को कमिश्नरेट से बाहर रखे जाने की चर्चा भी जोरों पर है। प्रस्ताव है कि नवा रायपुर को रायपुर रेंज के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में शामिल किया जाए, जहां देहात एसपी की तैनाती होगी। इससे राजधानी के शहरी क्षेत्र तक सीमित कमिश्नरेट के कारण पुलिस कमिश्नर के प्रभाव और अधिकारों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

CG NEWS : पुलिस कमिश्नर के बाद दूसरा महत्वपूर्ण पद ज्वाइंट कमिश्नर का होगा, जिस पर डीआईजी रैंक के अधिकारी की नियुक्ति प्रस्तावित है। यहीं से असंतोष के स्वर उभर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान में कई डीआईजी बड़े जिलों में स्वतंत्र रूप से एसपी के रूप में कार्यरत हैं। ऐसे में कमिश्नरेट में अपेक्षाकृत सीमित भूमिका उन्हें पदावनति जैसी प्रतीत हो रही है।

CG NEWS : पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में आईजी रैंक के अधिकारी की नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है। इस दौड़ में दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग और बिलासपुर आईजी संजीव शुक्ला के नाम सबसे आगे हैं। रामगोपाल गर्ग को एक ईमानदार और सख्त अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वे सात वर्षों तक सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं और कानून की गहरी समझ रखते हैं।

CG NEWS : संजीव शुक्ला पहले रायपुर के एसपी रह चुके हैं और स्थानीय परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। हालांकि जनवरी 2027 में उनके सेवानिवृत्त होने के कारण यदि उनकी नियुक्ति होती है, तो कार्यकाल सीमित रहेगा। इसके अतिरिक्त अजय यादव और बद्री नारायण मीणा के नामों पर भी चर्चा है, जो पूर्व में रायपुर के पुलिस कप्तान रह चुके हैं।

CG NEWS : यदि रामगोपाल गर्ग को पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया जाता है, तो ज्वाइंट कमिश्नर के लिए रायपुर की कार्यसंस्कृति से परिचित किसी अनुभवी डीआईजी को चुने जाने की संभावना है। इस पद के लिए रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह, एसआईबी में पदस्थ अजातशत्रु बहादुर सिंह, जशपुर एसपी शशिमोहन सिंह, बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह और दुर्ग एसपी विजय अग्रवाल के नामों पर मंथन चल रहा है।

CG NEWS : कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने में अब केवल पांच दिन शेष हैं, लेकिन गृह विभाग अब तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं कर सका है। बताया जा रहा है कि विधि विभाग से स्वीकृति मिलने के बावजूद दंडाधिकार को लेकर आईएएस और आईपीएस लॉबी के बीच मतभेद बने हुए हैं। इसी कारण पुलिस कमिश्नर को दिए जाने वाले अधिकारों की तस्वीर अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार नई व्यवस्था में पुलिस कमिश्नर को 16 महत्वपूर्ण अधिकार दिए जाएंगे, हालांकि शस्त्र लाइसेंस और आबकारी लाइसेंस से जुड़े अधिकार उनके दायरे में नहीं होंगे।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here