Friday, May 8, 2026
25.1 C
Raipur

C.G Weather : छत्तीसगढ़ में ठंड से मिलेगी राहत, लेकिन रायपुर में नहीं टूटा ठंड का रिकॉर्ड

रायपुर : अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे प्रदेशवासियों को भीषण ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

सरगुजा संभाग में रहा शीतलहर का प्रकोप

पिछले कुछ दिनों में सरगुजा संभाग, रायपुर और दुर्ग के आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। मैनपाट, बलरामपुर समेत कई क्षेत्रों में शून्य डिग्री के आसपास तापमान पहुंचने से सुबह के समय पाला जमने की स्थिति बनी रही। हालांकि राजधानी रायपुर में ठंड का असर जरूर रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया।

Read More : गणतंत्र दिवस से पहले भोपाल एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, विजिटर टिकट काउंटर बंद

जनवरी के दूसरे पखवाड़े में नहीं गिरेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के पहले पखवाड़े में जोरदार ठंड के बाद अब मौसम का रुख बदलने लगा है। लगातार दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं, जिनके प्रभाव से 26 जनवरी तक तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। साथ ही सूर्य के उत्तरायण होने से दिन की अवधि बढ़ने लगी है, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा।

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। लोगों को सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए ठंड से बचाव जरूरी बताया गया है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज का दिन मौसम के लिहाज से सुहावना रहने की उम्मीद है। सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। घूमने-फिरने और बाहर के कामों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories