RCB vs PBKS : 18 का कमाल विराट का सपना आज हो सकता है पूरा?

0
143

RCB vs PBKS : IPL 2025 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अब तक एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई हैं। मगर इस बार RCB के पक्ष में एक दिलचस्प संयोग सामने आया है – जो नंबर 18 के इर्द-गिर्द घूमता है।

RCB के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का जर्सी नंबर 18 है। यही नहीं, यह आईपीएल का 18वां सीजन है, और फाइनल की तारीख 3-6-2025 (3+6+2+0+2+5) जोड़ने पर भी 18 बनता है। सोशल मीडिया पर यह “संयोग” चर्चा का विषय बना हुआ है और फैन्स इसे RCB के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।

अब देखना होगा कि क्या ये गणितीय संयोग मैदान पर भी असर दिखाएगा या नहीं। विराट कोहली की अगुवाई में RCB क्या पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीत पाएगी? इसका फैसला कुछ ही घंटों में होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here