Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

Raipur Crime: रायपुर पुलिस का “ऑपरेशन निश्चय”: 6 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime: रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना तेलीबांधा पुलिस ने 6 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

Raipur Crime: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खरीद–फरोख्त पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 15 जनवरी 2026 को तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल के पास कुछ लोग गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं।

Raipur Crime: सूचना पर थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर दो व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम ढुलढुल मरकाम और मनीष मरकाम, निवासी तेलीबांधा रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद थैले से गांजा बरामद किया गया।

Raipur Crime: पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6 किलो गांजा जब्त किया। इस मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 20/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी:

1. ढुलढुल मरकाम, पिता बहादुर मरकाम, उम्र 40 वर्ष, निवासी सुभाष नगर देवार पारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर
2. मनीष मरकाम, पिता बहादुर मरकाम, उम्र 37 वर्ष, निवासी सुभाष नगर देवार पारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

20 फरवरी से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds