Wednesday, February 11, 2026
30.1 C
Raipur

C.G News : गरियाबंद अश्लील डांस कांड- जांच रिपोर्ट तैयार, SDM की भूमिका पर गंभीर सवाल, डांसर गिरफ्तार

गरियाबंद: देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा के दौरान हुए अश्लील नृत्य प्रकरण की प्रशासनिक जांच पूरी हो चुकी है। अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी है। कलेक्टर की अंतिम टिप्पणी (फाइनल टिप) के बाद यह रिपोर्ट कमिश्नर को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। जांच अधिकारी ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आयोजन की अनुमति प्रक्रिया में गंभीर नियम उल्लंघन पाए गए हैं।

अनुमति प्रक्रिया में भारी लापरवाही उजागर

जांच में सामने आया है कि ओपेरा आयोजन के लिए पुलिस और तहसील कार्यालय से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई। इतना ही नहीं, जिस व्यक्ति नरेंद्र साहू को आयोजन समिति का अध्यक्ष बताकर आवेदन किया गया था, उसे खुद आवेदन की जानकारी तक नहीं थी। भूमि स्वामी की सहमति भी नहीं ली गई और अनुमति देने से पहले जरूरी प्रतिवेदन हासिल नहीं किए गए।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड की मार, उत्तर हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट

कागजों में पूरी, जमीन पर अधूरी प्रक्रिया

जांच अधिकारी ने बताया कि एसडीएम द्वारा अनुमति से जुड़ी प्रक्रिया को केवल दस्तावेजों तक सीमित रखा गया। पुलिस और तहसीलदार के प्रतिवेदन मांगने और शामिल करने की प्रक्रिया वास्तविक रूप से पूरी नहीं की गई। बयानों से यह भी पुष्टि हुई कि एसडीएम न केवल आयोजन में मौजूद थे, बल्कि कार्यक्रम का आनंद लेते हुए नजर आए

अश्लील आयोजन में 15वीं गिरफ्तारी

इस मामले में 8 जनवरी को प्रस्तुति देने वाली डांसर सुचित्रा जेना को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी फैजुल शाह के अनुसार, गिरफ्तारी ओडिशा के जाजपुर जिले के धर्मशाला थाना क्षेत्र से की गई, जिसके बाद उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। इससे पहले देवभोग पुलिस आयोजक मंडल के 14 सदस्यों को धारा 296 और 3-5 BNS के तहत गिरफ्तार कर चुकी है।

एक और डांसर की तलाश जारी

9 जनवरी को हुए विवादित कार्यक्रम में शामिल डांसर निशा महाराणा की तलाश अब भी जारी है। बताया गया है कि उसने आयोजन से पहले वीडियो जारी कर भीड़ जुटाने की अपील की थी। इसी कार्यक्रम के दौरान एसडीएम को मंच के पास थिरकते हुए देखा गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

आगे की कार्रवाई पर नजर

अब सभी की निगाहें कलेक्टर और कमिश्नर के फैसले पर टिकी हैं। जांच रिपोर्ट में जिन तथ्यों का खुलासा हुआ है, वह प्रशासनिक जवाबदेही और नैतिक आचरण पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी....

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

iPhone का दबदबा! दुनिया के हर 4 में से 1 इंसान के पास iPhone, रिपोर्ट से उड़े होश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  iPhone की लोकप्रियता किसी से...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds